चंडीगढ़ में निर्माणाधीन मल्टीलेवल पार्किँग
- फोटो : file photo
चंडीगढ़ में मल्टीलेवल पार्किंग के उद्घाटन की तारीख एक बार फिर से बदल गई है। अब 7 की जगह 9 अप्रैल को उद्घाटन की तारीख तय हुई है। नगर निगम के अनुसार गवर्नर हाउस के स्तर पर ही तारीख में फेरबदल हुआ है।
प्रशासक कप्तान सिंह सोलंकी उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लेंगे। मालूम हो कि इससे पहले भी मल्टीलेवल पार्किंग के उद्घाटन की तारीख 3 से 4 बार बदल चुकी है। सेक्टर-17 में मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण पूरा हो गया है।
जिसका निर्माण कार्य 2013 में शुरू हुआ था। मालूम हो कि यह शहर की पहली मल्टीलेवल पार्किंग है। जिसके निर्माण पर नगर निगम का 50 करोड़ का खर्च हुआ है। निगम के अनुसार प्रशासक की व्यस्तता के कारण ही तारीख बदली गई है।