फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 फीसदी खोद दी मल्टीलेवल पार्किंग

Fri, 27 Dec 2013 01:10 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-17 में बन रही मल्टीलेवल पार्किंग का काम तेजी से चल रहा है। दो महीनों से चल रही पार्किंग की खुदाई का 70 फीसदी काम हो चुका है। अब कुछ ही हिस्सों से मिट्टी निकालनी बाकी है। निगम के सुपरिटेंडिंग इंजीनियर मुकेश आनंद ने बताया कि नींव को मजबूत बनाने के लिए आरसीसी वर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन


बेसमेंट में पानी इकट्ठा न हो, इसके लिए वाटर प्रूफिंग और बेस कंक्रीटिंग का काम तेजी से चल रहा है। यह काम भी लगभग 50 फीसदी पूरा हो गया है।

मल्टीलेवल पार्किंग का काम नगर निगम करवा रहा है। अक्तूबर में प्रशासक शिवराज पाटिल ने इसका शिलान्यास किया था। निगम का दावा है कि 18 महीनों में पार्किंग बनकर तैयार हो जाएगी।

इससे पहले निगम ने डेढ़ साल में सेक्टर-17 में ही ओवरब्रिज बना दिया था जिसका नवंबर में उद्घाटन हुआ था। मल्टी लेवल पार्किंग का प्रोजेक्ट 46 करोड़ रुपये का है और यहां एक बार में 925 गाड़ियां पार्क हो सकेंगी।
विज्ञापन


फोर्स वेंटिलेशन सिस्टम भी लगेगा
मल्टीलेवल पार्किंग में फोर्स वेंटिलेशन सिस्टम भी लगाया जाएगा। इस सिस्टम के लग जाने से पार्किंग में कार्बन मोनोऑक्साइड गैस इकट्ठी नहीं हो सकेगी। अगर एक साथ कई गाड़ियां स्टार्ट होती है तो उनमें काफी मात्रा में कार्बन मोनोऑक्साइड गैस निकलती है जोकि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती है। इसके अलावा आग से निपटने के लिए आधुनिक यंत्र भी लगेंगे।

कोट
मल्टी लेवल पार्किंग के लिए खुदाई का 70 फीसदी काम हो चुका है। बेस कंक्रीटिंग पर भी 50 फीसदी का किया जा चुका है। 18 महीनों में पार्किंग बनकर तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन

-एसएस बिड्डा, चीफ इंजीनियर, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें