फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुल्लांपुर स्टेडियम में फिर होगी चौके-छक्कों की बरसात: दो वनडे और एक टी-20 मैच, जानिए कब होंगे मुकाबले

Tue, 10 Jun 2025 10:31 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

हाल ही में संपन्न हुए आईपीएल के एलिमिनेटर मुकाबले पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) के न्यू चंडीगढ़ स्थित मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए थे। वहीं अब फिर से मुल्लांपुर स्टेडियम में चौकों- छक्कों की बारिश होगी। 
विज्ञापन
न्यू चंडीगढ़ स्थित मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्राईसिटी (चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली) के क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर है। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) के न्यू चंडीगढ़ स्थित मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में फिर से चौके-छक्कों की बारिश होगी। आईपीएल मैचों के सफल आयोजन के बाद पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) के मुल्लांपुर स्टेडियम को पहली बार बीसीसीआई की तरफ से दो वनडे और एक टी-20 मैच की मेजबानी मिली है।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया और भारतीय महिला टीम के बीच पहला वनडे मुकाबला 14 सितंबर को दोपहर 1.30 बजे खेला जाएगा। वहीं, दूसरा वनडे मुकाबला 17 सितंबर को दोपहर 1.30 बजे होगा। इसके अलावा साउथ अफ्रीका के साथ भारतीय पुरुष सीनियर टीम का टी-20 सीरीज का मुकाबला 11 दिसंबर को शाम 7 बजे से खेला जाएगा।

इसलिए मिली मेजबानी
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आउट फील्ड और पिचों के नवीनीकरण के कारण टीम इंडिया (सीनियर महिला) और ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आईडीएफसी फर्स्ट बैंक वनडे सीरीज को चेन्नई से स्थानांतरित कर दिया गया है। इसके पहले दो वनडे न्यू चंडीगढ़ के नए पीसीए मुल्लांपुर स्टेडियम में होंगे जबकि तीसरा और अंतिम वनडे नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा।
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच टेस्ट, वनडे और टी-20 मुकाबलों की सीरीज होगी

भारतीय पुरुष टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू मैदान पर टेस्ट मैच, वनडे और टी-20 मुकाबले की सीरीज खेलेगी। टी-20 का एक मुकाबला मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें