फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस हवालात में बिताई थी भगत सिंह ने एक रात

Mon, 24 Mar 2014 03:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद भगत सिंह के शहीदी दिवस पर मुबारिकपुर में बनी पुरानी बैरक (हवालात) का नवीनीकरण का कार्य शहीद-ए-आजम नौजवान कल्चरल एंड स्पोर्ट्स क्लब, रोटरी क्लब ने शुरू कराया।
विज्ञापन


कार्य की शुरुआत एसपी अनिल शर्मा, एसडीएम संजीव गर्ग एवं समाजसेवी गुरदर्शन सिंह सैनी ने पुरानी दीवार पर टायल लगाकर नई दिख के कार्य का उद्घाटन किया। इस मौके पर रोटरी क्लब के पदाधिकारी भूपिंद्र सैनी ने बताया कि इस कार्य पर तीन लाख रुपए खर्च आएंगे। इस बैरक की पुरानी दिख को बरकरार रखने के लिए सहारनपुर से कारीगर बुलाए गए हैं, जो इस कार्य में माहिर हैं। सैनी ने कहा कि यह कार्य तीन महीने में पूरा कर लिया जाएगा।

भगत सिंह की स्मारक हुसैनीवाल फिरोजपुर से ईंट लगाकर यादगार के तौर पर लगाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि भगत सिंह के जन्म दिवस पर 28 सितंबर को इलाके के क्लब एवं समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से रक्त दान शिविर लगाया जाएगा। इस बैरक में भगत सिंह को शिमला ले जाते हुए एक रात रखा गया था।
विज्ञापन


समाजसेवी गुरदर्शन सैनी ने 51 हजार रुपये एवं सोनू सेठी ने 5100 रुपये बैरक के कार्य के लिए दिया। इस मौके पर सिविल अस्पताल के एसएमओ डा. दलेर सिंह मुल्तानी, गुरइकबाल सिंह पुनीया, परमजीत सिंह सैनी, डा. बरखा राम, गुरदीप सिंह चैहल, भुपिंद्र सिंह डाहरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें