फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेक में एमटेक की ऑनलाइन कक्षाएं 1 अक्तूबर से होंगी शुरू, एडमिशन की प्रक्रिया लगभग पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) में एमटेक की कक्षाएं ऑनलाइन शुरू करने की तैयारी चल रही है। 1 अक्तूबर को यह कक्षाएं संचालित हो जाएंगी। विद्यार्थी अपने घरों पर बैठकर ही पढ़ सकेंगे। हर शिक्षक अपनी कक्षा में पढ़ाए गए बिंदुओं को लेकर रिकॉर्डिंग भी तैयार करेंगे। यह रिकॉर्डिंग किसी ग्रुप या मैसेज के जरिए छात्रों तक पहुंचेगी ताकि विद्यार्थी इसको सुनकर अपनी जिज्ञासा शांत करें, क्योंकि ऑनलाइन कक्षाओं में नेट आदि का व्यवधान होने के कारण छात्र कई बार शिक्षक की आवाज नहीं सुन पाते।
विज्ञापन

इस रिकॉर्डिंग के जरिए उन्हें पढ़ने में आसानी होगी। हर बार की तरह इस बार भी पेक ने एमटेक के दाखिले किए हैं। इस बार दाखिले की प्रक्रिया ऑनलाइन रही है। लगभग 300 विद्यार्थियों के दाखिले मेरिट के आधार पर किए गए हैं। यह प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है। अब इन विद्यार्थियों को पढ़ाने की तैयारी चल रही है। सभी शिक्षकों से कहा गया है कि वह एक अक्तूबर से विद्यार्थियों केे ऑनलाइन पढ़ाने की तैयारी पूरी कर लें ताकि बाद में दिक्कतें न आएं। निर्देश के साथ ही शिक्षकों ने पढ़ाई की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं स्नातक कक्षाएं ऑनलाइन संचालित हो रही हैं। माना जा रहा है कि पेक समय से सिलेबस पूरा करवाएगा। साथ ही समय पर परीक्षाएं भी होंगी। अगर केंद्र सरकार के आदेश विद्यार्थियों को संस्थान में बुलाने के होंगे तो फिर उस पर पेक काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें