फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मी से रिटायर हुए, भाई ने प्रेरित किया और लगा दी इंडस्ट्री

Sat, 09 Jan 2016 01:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
आर्मी से रिटायर हुए, भाई ने प्रेरित किया और थोड़े से पैसे से कर्नल आरके सेठ ने बिजनेस शुरू किया। आज इनकी पांच यूनिटें चल रही हैं। इन्होंने कुछ कर्मचारियों के साथ पंचकूला में एचएमटी ट्रैक्टर के कल्च असेंबल करने का काम शुरू किया था। मेहनत रंग लाई और पंचकूला में पांच यूनिट लगा डाली।
विज्ञापन


कर्नल आरके सेठ ने बताया कि 1995 में आर्मी से रिटायर होने के बाद व्यापार के क्षेत्र में पहले से ही पैर जमा चुके छोटे भाई अनिल सेठ से बिजनेस शुरू करने की प्रेरणा मिली। इसके बाद कर्नल आरके सेठ ने बिजनेस की जानकारी हासिल कर पंचकूला में व्यापार के क्षेत्र में कदम रखा।

करीब दस लाख रुपये की लागत और कुछ कर्मचारियों के साथ एचएमटी के ट्रैक्टर के कल्च असेंबल करने के लिए पहली यूनिट लगाई। वर्ष 2000 में दो और यूनिट पंचकूला में लगाई। इसके बाद वर्ष 2007 में चौथी और वर्ष 2013 में पांचवीं यूनिट लगाई।
विज्ञापन


नो पॉल्यूशन का कांसेप्ट
कर्नल आरके सेठ ने बताया कि देश में लगातार बढ़ रहे वायु और ध्वनि प्रदूषण के मद्देनजर उन्हें यह विचार आया कि क्यों न तेल रहित वाहन बनाने की शुरुआत की जाए। क्यों न सोलर इलेक्ट्रोनिक रिक्शा का निर्माण किया जाए। इसे पूर्ण रूप देने के लिए वे जुट गए और वर्ष 2013 में इसके लिए यूनिट लगाकर ई-रिक्शा और ई-लोडर बनाना शुरू कर दिया।

बेटा दे रहा बिजनेस को रफ्तार
वर्ष 2014 में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद शोभित सेठ पिता के साथ जुड़ गए। कर्नल आरके सेठी ने बताया युवाओं की डिमांड के मुताबिक शोभित जीप की मॉडिफिकेशन का काम कर रहे हैं। अब तक करीब 30 जीप मॉडिफाई कर चुके शोभित के काम से उनका बिजनेस न केवल अच्छा चल रहा है बल्कि उनके बिजनेस को रफ्तार भी मिल रही है।

कई राज्यों से आ रही ई-रिक्शा की डिमांड
कर्नल आरके सेठ ने बताया कि उनके यहां तैयार की जा रही ई-रिक्शा और ई-लोडर की डिमांड न केवल ट्राइसिटी में है बल्कि कई और राज्यों से भी डिमांड पिकअप हो रही है। इसके अलावा वे कई नामी कंपनियों को ट्रैक्टर के पार्ट्स भी उपलब्ध करवा रहे हैं।
विज्ञापन


यहां लगा दी पांच यूनिट
- हिंदुस्तान ऑटो फ्लाई विल्स, पंचकूला इंडस्ट्रियल एरिया फेज-एक
- ऑटो कल्चिज, पंचकूला इंडस्ट्रियल एरिया फेज-एक
- हिंदुस्तान ऑटो इक्विप्मेंट, पंचकूला इंडस्ट्रियल एरिया फेज-एक
- माज्दा ऑटो ड्रम्स, पंचकूला इंडस्ट्रियल एरिया फेज-दो
- कल्च इंटरनेशनल, पंचकूला इंडस्ट्रिलय एरिया फेज-दो

रोजगार- 40 कर्मचारी
एक महीने में बनते हैं चार हजार ट्रैक्टर पार्ट्स

मैन्युफैक्चर
- ट्रैक्टर पार्ट्स- फ्लाईविल,
- कल्चिज, ब्रेक ड्रम्स, रोटावेट्स
- सोलर इलेक्ट्रोनिक रिक्शा

कर्नल आरके सेठ, प्रोपराइटर
कंपनी- हिंदुस्तान ऑटो फ्लाई विल्स
स्कूलिंग- सैनिक स्कूल कुंजपुरा, करनाल (1967)
ग्रेजुएशन- मुकंदलाल नेशनल कॉलेज, यमुनानगर (1970)
वर्ष-1970- इंडियन मिल्ट्री एकेडमी, देहरादून में नियुक्ति
वर्ष 1995- बतौर आर्मी कर्नल रिटायर्ड हुए

शोभित सेठ, प्रोपराइटर
कंपनी- हिंदुस्तान ऑटो इक्वीप्मेंट
स्कूलिंग- सेंट स्टिफन स्कूल, चंडीगढ़ (2008)
इंजीनियरिंग- शहीद ऊधम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, पंजाब (2014)
वर्ष 2014 से ही पिता के बिजनेस में दे रहे हैं साथ

न्यू कमर्स के लिए टिप्स
- काम के प्रति ईमानदारी और लगन जरूरी
- इंडस्ट्री लगाने के लिए इंडस्ट्री का ज्ञान जरूरी
- कर्मचारियों के साथ तालमेल भी है अहम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें