डेरा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम
- फोटो : Bureau
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह द्वारा अपनी नई फिल्म के प्रमोशन को लेकर विदेश जाने की अनुमति के लिए लगाई याचिका का सीबीआई ने विरोध किया है। सीबीआई की पंचकूला स्थित विशेष अदालत में डेरा प्रमुख ने एक याचिका दाखिल कर कहा था कि वह फिल्म की प्रमोशन के लिए एक से 20 सितंबर तक दुबई, इंडोनेशिया, जापान, ऑस्ट्रेलिया, मालद्वीप, मलेशिया, यूरोप जाना चाहते हैं।
डेरा प्रमुख द्वारा एमएसजी-द वारियर लॉयन हार्ट फिल्म बनाई गई है। उन्होंने याचिका दायर कर बताया कि फिल्म के माध्यम से समाज को नशा एवं बाल अपराध के खिलाफ समाज को संदेश दिया जाएगा। मंगलवार को सुनवाई के दौरान गुरमीत राम रहीम वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए। उन्होंने कहा कि पहले भी उन्हें फिल्म प्रमोशन के लिए दो बार विदेश जाने की अनुमति दी गई थी। सीबीआई ने अपना जवाब दाखिल करते हुए कहा कि डेरा प्रमुख नियमित रूप से अदालत में पेश नहीं होते।
जबकि उन्होंने हाईकोर्ट में जमानत के समय कहा था कि अंडरकेटिंग दी थी। उन्होंने कहा कि डेरा प्रमुख द्वारा आए दिन कोई ना कोई याचिका लगा दी जाती है। सीबीआई ने कहा कि डेरा प्रमुख द्वारा एक तरफ गंभीर समस्या बताकर कोर्ट में पेश न होने की अनुमति मांगी जाती, तो दूसरी तरफ वह नई फिल्म के लिए शूटिंग में व्यस्त होते हैं। इसलिए उनके खिलाफ कड़े कदम उठाएं।