फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपीसीडब्लूए का पुडा मुलाजिमों को समर्थन

Wed, 08 Jan 2014 03:23 PM IST
अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली प्रॉपर्टी कंसल्टेंट वेलफेयर एसोसिएशन की फेज-7 में एक आपात मीटिंग हुई। मीटिंग में सभी मेंबरों ने सर्वसम्मति से पुडा मुलाजिमों द्वारा शुरू किए गए संघर्ष को अपना समर्थन देने की घोषणा की।
विज्ञापन


मीटिंग में तय किया गया कि वे इस मामले को लेकर पुडा एवं गमाडा के सीनियर अधिकारियों से मुलाकात कर मांगों को तुरंत पूरा किया जाए। ताकि लोगों को परेशान होने से बचाया जा सके।

एसोसिएशन के प्रवक्ता आईडी सिंह ने बताया कि बुधवार को एसोसिएशन के मेंबर गमाडा के सीए, एसीए व अन्य अधिकारियों को इस संबंधी एक मांग पत्र भी सौंपेंगे।

एसोसिएशन के प्रधान एके पवार ने भी पुडा मुलाजिमों से संघर्ष खत्म करने की अपील की है। मीटिंग में तीर्थ सिंह गुलाटी, कंवरजीत सिंह, भूपिंदर सिंह, अमनदीप सिंह गुलाटी, अमरजीत सिंह बजाज, कंवलप्रीत सिंह,राजू सरना, लक्की गुलाटी, जसविंदर सिंह समेत कई मेंबर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें