फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद सनी देओल की पहल का असर, रावी पर 132.68 करोड़ से बनेंगे दो पुल

Fri, 21 Jun 2019 01:23 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब)
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सनी देओल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गुरदासपुर के सांसद सनी देओल एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं। सनी देओल ने परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात के दौरान पठानकोट और गुरदासपुर में 2 हाई लेवल पुल बनाने को लेकर चर्चा की। हालांकि केंद्र ने इन पुलों के निर्माण के लिए इसी साल जनवरी में ही अनुमति दी थी लेकिन कांग्रेस सरकार आने के कारण प्रोजेक्ट में देरी हो गई। 

विज्ञापन


अब सनी ने लोगों की परेशानियों को देखते हुए गडकरी मुलाकात कर पुल बनाने के निर्देश प्रधिकरण को देने को कहा। इनमें से एक ब्रिज मकौड़ा पत्तन के कीड़ी मेहरा कलां से नरोट जैमल सिंह और दूसरा गुरदासपुर के चक्क राम साही पर बनेगा। केंद्रीय इकनॉमिक इंपोर्टेंस स्कीम 2018-19 के तहत बनने वाले दोनों पुलों पर132.68 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 

विज्ञापन

प्राथमिकता के आधार पर बनने वाले दोनों पुलों के निर्माण के लिए दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग के निदेशक ने पत्र भी जारी किया है। इनमें पठानकोट में रावी दरिया के मकौड़ा पत्तन के कीड़ी मेहरा कलां से नरोट जैमल सिंह के बीच 69.88 करोड़ से हाई लेवल पुल बनेगा। 840 मीटर लंबे ब्रिज में 21 स्पैन होंगे और 5.85 किलोमीटर लंबा एप्रोच रोड भी बनाया जाएगा। 

इसी तरह से मकौड़ा पत्तन के ही चक्क राम साही में 800 मीटर लंबा 20 स्पैन का पुल बनाया जाएगा और मकौड़ा पत्तन से चिब भरियाल 2.40 किलोमीटर रोड का निर्माण भी किया जाएगा। इस पर 62.79 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सनी ने बताया कि अभी तक मकौड़ा पत्तन पर हर साल प्लाटून पुल डाला जाता है। जानकारी के मुताबिक दोनों पुलों का निर्माण एक साल 9 महीने में पूरा होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें