फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: सांसद रवनीत सिंह बिट्टू का बड़ा एलान, पांच मार्च को देंगे अपनी गिरफ्तारी

Sat, 02 Mar 2024 01:57 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पांच मार्च को अपनी गिरफ्तारी देंगे। दरअसल, नगर निगम मुख्यालय पर ताला लगाने के मामले में लुधियाना पुलिस ने बिट्टू समेत कई कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
रवनीत सिंह बिट्टू। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना नगर निगम मुख्यालय पर ताला लगाने पर दर्ज केस के बाद सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाब कांग्रेस के वर्किंग प्रधान और पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु, जिला कांग्रेस प्रधान संजय तलवाड़ और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सलाह लिया। इसके बाद उन्होंने एलान किया कि पांच मार्च को पुलिस कमिश्नर दफ्तर पहुंच कर वह गिरफ्तारी देंगे। इस एलान से पहले मीटिंग में हंगामा हो गया। पूर्व मंत्री और पंजाब कांग्रेस के वर्किंग प्रधान भारत भूषण आशु कार्यकर्ताओं पर अनुशासन को लेकर भड़क गए। 

विज्ञापन


उन्होंने जहां बातों-बातों में सांसद रवनीत सिंह बिट्टू समेत अन्य नेताओं को सुना डाली, वहीं उन्होंने कार्यकर्ताओं को भी फटकार लगाई। आशु ने कहा कि कोई फोटो खिंचवाने से नेता नहीं बनता बल्कि लोगों के बीच जाकर नेता बना जाता है। इसके बाद वह मीटिंग बीच में ही छोड़कर चले गए। मीटिंग में मीडिया को बुलाने पर भी आशु और बिट्टू के बीच तकरार हो गई।

नगर निगम मुख्यालय पर ताला लगाने पर सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु, पूर्व विधायक और जिला प्रधान संजय तलवाड़ समेत कई नेताओं पर मामला दर्ज किया गया है। मीटिंग में फैसला लिया गया कि सरकार के आगे कोई कांग्रेसी नहीं झुकेगा। अगर सरकार ने मामला दर्ज कर ही दिया है तो वह पीछे नहीं हटेंगे। 
विज्ञापन


आप नेता राघव चड्ढा की असलियत उन्होंने जनता के आगे रखी है। इसी कारण सरकार उन पर मामला दर्ज कर रही है। मंगलवार पांच मार्च को 12 बजे वह पुलिस कमिश्नर दफ्तर पहुंच कर गिरफ्तारी देंगे। इसके बाद फिर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तारी देंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें