हरियाणा बीजेपी मंत्री अनिल विज
- फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सांसद राजकुमार सैनी को सलाह दी है कि वे जाट आरक्षण के मुद्दे पर अपनी बात को सही मंच पर रखें। जिस तरह से इसमुद्दे पर सैनी अपना रुख अपनाये हैं, वह गलत है। उल्लेखनीय है कि सांसद राजकुमार सैनी पिछले काफी समय से जाट आरक्षण की मांग का विरोध करते रहे हैं।
इसी को लेकर भाजपा ने भी सख्त रुख अपनाते हुए सैनी को दिशा निर्देश दिए थे। दूसरी ओर जाट आरक्षण को सरकार ने हरी झंडी तो दे दी है, लेकिन इसके बाद राजकुमार सैनी लगातार इस मुद्दे पर अपना विरोध जता रहे हैं।
उन्होंने विभिन्न मंचों से जाटों को आरक्षण देने को लेकर अपना नजरिया सामने रखा है। उधर, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सांसद राजकुमार सैनी को सलाह दी है कि वे अपनी बात को सही मंच पर रखें, जबकि इस तरह की बयानबाजी सही नहीं है।