फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद परनीत कौर का बड़ा एलान, सीएम राहत कोष में 50 लाख और प्रशासन को 20 लाख देंगी

Sat, 28 Mar 2020 11:28 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला ( पंजाब)
विज्ञापन
सांसद परनीत कौर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए पूर्ण लॉकडाउन को सही बताते हुए पटियाला से सांसद परनीत कौर ने प्रशासन की सबसे बड़ी प्राथमिकता बेघर और गरीब लोगों को भोजन मुहैया करवाना और रोजमर्रा की जरूरी चीजों की घर -घर सप्लाई को यकीनी बनाना बताया। साथ ही परनीत कौर ने सांसद निधि से 50 लाख रुपये मुख्यमंत्री कोविड राहत फंड के लिए जारी करने का भी एलान किया। इसके अलावा 20 लाख रुपये और एक महीने का वेतन पटियाला रेड क्रास कोविड फंड में देने का एलान किया।

विज्ञापन


परनीत ने बताया कि हमने पहले ही क्षेत्रों के आधार पर विक्रेताओं की सूची जारी कर दी है, जिनके साथ सिर्फ फोन पर संपर्क करने पर वह आपके घरों में सामान पहुंचाएंगे। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि दूध या सब्जियों की बिल्कुल भी कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मेरे लिए दूसरी प्राथमिकता यह यकीनी बनाना है कि मेरे जिले में कोई भी बेघर गरीब या दैनिक वेतन भोगी खाने के बिना न सोए, जिसके लिए हम पहले ही उन्हें सरकारी और समाज सेवी वालंटियरों मेा खाने के पैकेट पहुंचाने शुरू कर दिए हैं।

उन्होंने बताया कि दवाओं के लिए संबंधित केमिस्ट एसोसिएशनों के साथ मिल कर काम किया जा रहा है, जिससे फोन पर आर्डर देकर ही घर तक उनकी सुपुर्दगी की जा सके। उन्होंने डिप्टी कमिश्नर को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि किसी को भी किसी इमरजेंसी के लिए तालाबंदी दौरान बाहर जाने में कोई मुश्किल पेश ना आए, परनीत कौर ने अधिकारियों को कहा कि वे ऐसी स्थिति में लोगों को अपनाए जाने वाले ढंग -तरीकों बारे अवगत करवाते रहें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद नरेश गुजराल ने कपूरथला को दिए एक करोड़

राज्यसभा सांसद नरेश गुजराल की ओर से कपूरथला जिले में कोरोना वायरस से बचाव और अन्य राहत कार्यों के लिए एक करोड़ रुपये की राशि देने का एलान किया गया है। यह जानकारी जिला कपूरथला अकाली के दल इंचार्ज एडवोकेट परमजीत सिंह पम्मा ने किया। एडवोकेट पम्मा ने बताया कि इस राशि के साथ क्षेत्र में कोरोना से बचाव को बेहद मदद मिलेगी।

सांसद सोनी ने एक करोड़ और मनीष तिवारी ने दिए 85 लाख रुपये
कोरोना वायरस के चलते जरूरी सामान खरीदने के लिए राज्यसभा सांसद अंबिका सोनी ने एक करोड़ रुपये अनुदान दिए हैं। डीसी सोनाली गिरी ने बताया कि कोरोना वायरस के मद्देनजर वैंटिलेटर और अन्य सामान खरीदने के लिए अंबिका सोनी ने एक करोड़ की राशि भेजी है। वहीं सांसद मनीश तिवारी ने कुल 85 लाख रुपये जारी किए हैं।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें