फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू स्टाफ की सैलरी के लिए सांसद ने प्रकाश जावड़ेकर को लिखी चिट्ठी

Tue, 07 Mar 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टाफ को सैलरी नहीं मिल पाने का मामला सांसद किरण खेर ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सामने उठाया है। सांसद किरण खेर ने मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को इस संबंध में एक चिट्ठी लिखी है।
विज्ञापन


सांसद ने केंद्रीय मंत्री से इस मामले को निजी तौर पर देखने और संबंधित अथॉरिटी को तुरंत पीयू की ग्रांट जारी करने के आदेश देने का आग्रह किया है। जिससे कि पंजाब यूनिवर्सिटी मौजूदा वित्तीय संकट से बाहर निकल सके। अपनी चिट्ठी में खेर ने बताया कि पीयू अथॉरिटी अपने स्तर पर सैलरी और दूसरे भत्तों के निमित्त 30.5 करोड़ रुपये की ग्रांट जारी करने के लिए यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन से गुहार लगा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि पीयू बड़े वित्तीय संकट से गुजर रही है।

विभिन्न संसाधनों से जो पैसा जुटता है, उससे खर्चे पूरे नहीं हो पा रहे हैं। अभी तक पीयू के टीचिंग स्टाफ को फरवरी महीने की सैलरी नहीं मिल पाई है। जिस कारण उनके परिवार भी मुश्किलों से गुजर रहे हैं। सैलरी नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों ने हड़ताल भी शुरू कर दी हैं। इस हड़ताल से यूनिवर्सिटी की कार्यप्रणाली भी प्रभावित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें