रेल मंत्रालय के निर्देश पर दिल्ली में उत्तर रेलवे ने रेल बजट के लिए अंबाला मंडल के सांसदों की बुधवार को मीटिंग बुलाई थी। बैठक की अध्यक्षता उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक एके पुथिया ने की।
इस मीटिंग में सभी सांसदों ने इस रेल बजट के लिए अपना प्रस्ताव रखा। चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर ने यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर अपनी आठ मांगें उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक के समक्ष रखा। जिसमें चंडीगढ़ से विभिन्न राज्यों में जाने वाले ट्रेनों के संचालन पर विशेष जोर दिया गया है। वहीं साप्ताहिक ट्रेनों को रोजाना चलाने की मांग की गई है।
रेल बजट के लिए सांसद आठ मांगें
- गरीब रथ एक्सप्रेस को चंडीगढ़ से (कोचुवेली त्रिवंतपुरम)
- चंडीगढ़ से अजमेर के रास्ते अबु (अहमदाबाद) जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस को जारी रखा जाए।
- चंडीगढ़ बांद्रा सुपरफास्ट एक्सप्रेस को सप्ताह में दो दिन के बजाया रोजाना चलाया जाए।
- चंडीगढ़ पाटलिपुत्र एक्सप्रेस को दरभंगा तक चलाने की मांग। इस ट्रेन को चंडीगढ़ से सप्ताह में दो दिन के बजाया रोजाना चलाया जाए।
- चंडीगढ़ से हरिद्वार तक दैनिक ट्रेन चलाई जाए
- चंडीगढ़ से लखनऊ तक चलने वाली ट्रेनों को अयोध्या तक बढ़ाया जाए।
- चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ तक चलने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन को रोजाना चलाने की मांग
- पश्चिम एक्सप्रेस को राजस्थान स्थित श्री महाबीर जी रेलवे स्टेशन को रोक जाए। ताकि जैन कम्यूनिटी के लोगों को इस ट्रेन का लाभ मिल सके।