फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरियों में चंडीगढ़ को मिले कोटा : खेर

Tue, 24 Nov 2015 02:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद किरण खेर ने सभी सरकारी नौकरियों में चंडीगढ़ के लोगों के लिए अलग से कोटे की मांग की है। साथ ही आयु सीमा 25 से बढ़ाकर 28 किए जाने की मांग की है। सांसद खेर ने यह प्रस्ताव सोमवार को एडवाइजर विजय कुमार देव के साथ हुई मीटिंग में रखा। खेर ने कहा कि वह इस मुद्दे को संसद में भी उठाएंगी और चंडीगढ़ के लोगों को उनका हक दिलाएंगी।
विज्ञापन


खेर ने कहा कि पंजाब-हरियाणा में भी वहां के लोगों के लिए कोटा निर्धारित है। जबकि चंडीगढ़ में कोटा नहीं है। जिससे सभी जगह के लोग नौकरी केे लिए आवेदन करते हैं और चंडीगढ़ वासियों के लिए विकल्प कम हो जाते हैं।

खेर ने कहा कि आयु सीमा भी 25 से बढ़ाकर केंद्र सरकार की तर्ज पर 28 की जानी चाहिए। सांसद ने तर्क दिया कि जब नौकरियों के लिए आयु सीमा 25 तय की गई थी उस समय योग्यता भी 12वीं होती थी। लेकिन आयु सीमा आज भी 25 ही है। जबकि योग्यता बढ़ाकर ग्रेजुएशन कर दी गई है।
विज्ञापन


ग्रेजुएशन करते-करते बहुत से युवा इस आयु सीमा से बाहर हो जाते हैं। एडवाइजर विजय कुमार देव ने खेर के प्रस्ताव पर विचार करने की बात कही। उन्होंने अधिकारियों को इसकी संभावनाएं तलाशने के आदेश भी जारी किए।

विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग
सांसद खेर ने एडवाइजर के साथ हुई मीटिंग में आदर्श ग्राम योजना के तहत चुने सारंगपुर गांव के विकास में तेजी लाने को भी कहा। खेर ने कहा कि  गांव में बन रहेबस क्यू शेल्टर का काम जल्द पूरा होना चाहिए।

31 दिसंबर तक गांव के सभी विकास कार्य पूरे होने हैं। गांव में 6 डस्टबिन लगाए जाने हैं। कम्युनिटी सेंटर भी बनाया जाना है। खेर ने इन सभी कामों को तेजी से निपटाने की बात कही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें