फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अफसरशाही पर सांसद खेर ने साधा निशाना, बोलीं- रब राखा है...

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ कार्निवल में पहुंचीं सांसद किरण खेर ने शुक्रवार को एक बार फिर अफसरशाही पर निशाना साधा। इलेक्ट्रिक वाहन नीति के तहत बंद किए गए गाड़ियों के पंजीकरण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए था। अधिकारी का नाम न लेते हुए कहा कि रब राखा है। एक अन्य सवाल पर कहा कि उन्होंने अपनी तरफ से कोशिश कर कई सारे काम सुलझाए हैं लेकिन अधिकारी कुछ चीजें हिलने ही नहीं देते।
विज्ञापन

ईवी कैपिंग हटाने के सवाल पर सांसद किरण खेर ने देर आए दुरुस्त आए कहावत कही। उन्होंने कहा कि वह काफी खुश हैं। खेर ने कहा कि वह लाल डोरे को लेकर शुरू से बोलती आई हैं, इसे हटाया जाना चाहिए। लाल डोरे के बाहर जो आवास बने हैं, उसे नियमित किया जाना चाहिए। उनके सांसद बनने से पहले से यह मांग होती आई है लेकिन पता नहीं क्यों अधिकारी नहीं करते। लाल डोरे के बाहर अब काफी लोग रहते हैं। लाल डोरे को बढ़ाकर मंजूरी दी जानी चाहिए। खेर ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कहा कि उनकी तरफ से हमेशा ही तैयारी रहती है। टिकट की रेस को लेकर कहा कि जितने ज्यादा लोग पार्टी का प्रचार करेंगे, ये पार्टी के लिए अच्छा है। राहुल गांधी की प्रधानमंत्री को लेकर पनौती की टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि किसी की नासमझी को लेकर क्या कहा जा सकता है। उन्हें इतनी तो समझ होनी चाहिए। अपने ही प्रधानमंत्री को लेकर ऐसी बात नहीं करनी चाहिए, ये बहुत बुरी बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें