फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: लिफ्ट देकर पैसे लूटे, फिर सड़क पर दिया धक्का, जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। काम से घर रहे लौट रहे व्यक्ति को लिफ्ट देने के बहाने दो लड़कों ने उससे पैसे छीन लिए। इसके बाद वे उसे धक्का मार कर फरार हो गए। पीड़ित संदीप कुमार वासी कटिहार, उत्तर प्रदेश हाल वासी बलौंगी ने बताया कि वह मजदूरी करता है और जब 23 नवंबर को वह रात आठ बजे अपने काम से लौट रहा था। जब वह बलौंगी पुल के पास पहुंचा तो पीछे से दो लड़के मोटरसाइकिल पर आए, जिन्होंने उसे लिफ्ट देने के लिए अपने पीछे बैठा लिया। कुछ दूर जाकर लड़कों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जेब में मौजूद 1600 रुपये निकालकर उसे वहीं सड़क पर धक्का मारकर भाग निकले। इसके बाद वह पत्थर से टकराने के कारण वहीं बेहोश हो गया और उसके पैर और सिर में भी चोट आई। बाद में वहां से जा रहे एक ऑटो वाले ने उसे जख्मी देख कर उसे घर तक पहुंचाया और अगली सुबह होते ही उसकी पत्नी गीता ने उस फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी बांई टांग में फ्रैक्चर आया और सिर में भी तीन टांके आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें