फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: जालंधर में चलती कार धू-धूकर जलने लगी, युवक ने सूझबूझ से बचाई बुजुर्ग महिला की जान

Thu, 17 Aug 2023 11:35 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

गाड़ी को रोककर बुजुर्ग महिला को बाहर निकाला और लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक तरफ का ट्रैफिक रोक दिया और दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
जालंधर में कार में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर में दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर स्थित मैकडॉनल्ड के पास गुरुवार शाम चलती गाड़ी में अचानक आग लग गई। गाड़ी में एक युवक और एक बुजुर्ग महिला सवार थी। गाड़ी में अचानक आग लग गई और तेज हवाओं के चलते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। इसका धुआं दूर दूर तक दिखाई देने लगा। इसके बाद हाईवे पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। 

विज्ञापन




युवक ने सूझबूझ दिखाई। गाड़ी को रोककर बुजुर्ग महिला को बाहर निकाला और लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक तरफ का ट्रैफिक रोक दिया और दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। इसके बाद वहां पर मौजूद पुलिस ने ट्रैफिक को चालू करवाया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गाड़ी पूरी तरह से जलकर राख हो गई लेकिन कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें