फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में दिखाई जाएगी फिल्म 'मस्तीजादे'

Thu, 28 Jan 2016 03:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कल रिलीज होने जा रही 'मस्तीजादे' और 'क्या सुपर कूल हैं हम' मूवी के पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में प्रदर्शित होने का रास्ता साफ हो गया है। हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए रिलीज पर रोक लगाने से मना कर दिया। साथ ही यूट्यूट और सोशल साइट पर चल रहे अनएडिक्टिड प्रोमो को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा है और पूछा है कि सरकार इनके खिलाफ क्या कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि दोनों फिल्मों को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में प्रदर्शन पर रोक लगाने के लिए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी। याचिका पर हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा था कि क्या कोई आपत्तिजनक प्रोमो चल रहा है। अदालत ने केंद्र सरकार को सेंसर बोर्ड से इस बारे में पता लगाकर 24 घंटे में जवाब देने का निर्देश देते हुए सुनवाई स्थगित कर दी थी। याचिका में आरोप था कि फिल्म में अश्लील संवाद और दृश्य हैं।

लिहाजा, पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ में इसके प्रदर्शन पर रोक लगाई जाए। ‘क्या सुपर कूल हैं हम’ पिछले शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है। याचिका इससे एक दिन पहले दायर हुई थी। याची संस्था रक्षा ज्योति फाउंडेशन को उस वक्त ‘क्या सुपर कूल हैं हम’ पर कोई राहत नहीं मिल पाई थी। अब हाईकोर्ट ने मस्तीजादे के साथ ही ‘क्या सुपर कूल हैं हम’ के प्रोमो के बारे में जवाब तलब कर लिया था।
विज्ञापन


‘क्या सुपर कूल हैं हम’ फिल्म के प्रोडक्शन हाउस ने अपने जवाब में कहा है कि सेंसर बोर्ड के सामने स्वेच्छा से 107 संवादों और दृश्यों को काटने की सिफरिश की गई थी। बोर्ड ने इसके अलावा 32 और दृश्य व संवाद काटे थे। इसी प्रकार मस्तीजादे के 349 दृश्य और संवाद काटने की सिफारिश की थी। बोर्ड ने इस फिल्म में भी 32 संवाद और दृश्य काटे थे। कुल 381 संवाद और दृश्य फिल्म से बाहर कर दिए गए।

केंद्र सरकार ने अपने जवाब में कहा कि फिल्मों के प्रोडक्शन हाउस ने शपथ पत्र दे रखा है कि जो दृश्य व संवाद काटे गए हैं, उनका प्रदर्शन किसी भी रूप में नहीं किया जाएगा। बोर्ड ने इंटरनेट या यू-ट्यूब पर चल रहे प्रोमो की जांच की है या नहीं, इसके बारे में पता लगाकर बताया जाएगा। इसी पर बेंच ने पूछा है कि स्थिति स्पष्ट की जाए कि कोई आपत्तिजनक संवाद या दृश्य का प्रदर्शन तो नहीं हो रहा।

याचिका में कहा कि पिछले दिनों से टेलीविजन चैनलों पर इन दोनों फिल्मों के जो प्रोमो दिखाए जा रहे हैं, उसका बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री सहित सेंसर बोर्ड को पत्र लिखकर इन फिल्मों से अश्लील संवादों और दृश्यों को हटाने की मांग की गई थी, लेकिन अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। लिहाजा, हाईकोर्ट में याचिका दायर करनी पड़ी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें