फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी दुर्गम क्षेत्रों के बच्चों की मदद को निकले उत्तराखंड युवा मंच के सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। उत्तराखंड युवा मंच का 32 सदस्यों का दल शुक्रवार को देर शाम चंडीगढ़ से पौड़ी गढ़वाल के कल्जीखाल ब्लॉक के लिए रवाना हुआ। इस दल का उद्देश्य पहाड़ी दुर्गम क्षेत्रों में स्थित स्कूली बच्चों के साथ समय व्यतीत करने के साथ बाहरी दुनिया के पहलुओं से भी अवगत कराना है। इस तीन दिवसीय अभियान के दौरान स्कूलों में कंप्यूटर्स, किताबों, वाटर कैंपर्स, जूते, स्कूली बैग्स, पंखे आदि वस्तुएं बच्चों और स्कूलों को सौंपेंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मंच के सदस्य हर वर्ष सामाजिक कार्यों के अंतर्गत उत्तराखंड के किसी दुर्गम क्षेत्रों में आकर ऐसे नेक कार्यों को अंजाम देते हैं। मंच अपने अस्तित्व के 26 वर्ष पूरे कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें