फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदर्स डे विशेषः बच्चों ने कैनवस पर उकेरे मां की ममता के रंग

Fri, 06 May 2016 09:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मदर्स डे स्पेशल एग्जीबिशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मदर्स डे के मौके पर शुक्रवार को सेक्टर 16 स्थित पंजाब कला भवन में छाया स्कूल ऑफ आर्ट की ‘मेरी पहचान-2 नामक कला प्रदर्शनी शुरू हुई। इस प्रदर्शनी में 141 बच्चों की 800 से अधिक पेटिंग्स को प्रदर्शित किया गया है। इनमें स्कैच,वाटर कलर्स, पेंसिल शेडिंग, ऑयल पेटिंग्स आदि शामिल हैं। प्रदर्शनी में 4 साल के बच्चों से लेकर 22 साल के युवाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन


इस मौके पर छाया स्कूल ऑफ आर्ट के चेयरमैन कौशिक सिन्हा ने कहा कि उनका सपना था कि एक ऐसा स्कूल खोला जाए जिसमें सभी तरह के आर्ट्स को सिखाया जाए ताकि बच्चों से लेकर बड़ी उम्र तक के लोग अपनी क्रिएटिविटी को प्रदर्शित कर सकें। वहीं, इस मौके पर  मां.... थीम पर एक इंटर स्कूल डांस प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

इसमें ट्राइसिटी के स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रस्तुति देने आई छात्राओं ने अपने डांस के द्वारा मां के प्रति अपने प्रेम को दर्शाया। इस बारे में छात्राओं का कहना है कि मां ये शब्द अपने आप में संपूर्ण हैं। हर मां के लिए उसके बच्चे ही उसकी दुनिया होते हैं। बच्चे की मुस्कान ही मां की धरोहर होते हैं और उनकी खुशी में ही वह अपनी खुशी देखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें