फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एलईडी में नहीं हो रहे माता के दर्शन, श्रद्धालुओं में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। प्राचीन श्री काली माता मंदिर में मेन गेट के समीप लगी एलईडी में माता की पिंडी के दर्शन न होने से श्रद्धालुओं में रोष है। श्रद्धालुओं ने मांग की है कि जल्द एलईडी को व्यवस्थित करवाया जाए ताकि पहले की तरह इसमें माता की पिंडी के दर्शन हो सकें। बता दें कि मंदिर के प्रवेश द्वार पर लगी एलईडी में तकनीकी खराबी के कारण आए दिन इस एलईडी में माता की पिंडी के दर्शन नहीं हो पाते। अब भी पिछले कई दिनों से एलईडी में माता की पिंडी के दर्शन नहीं हो पा रहे हैं। काली माता मंदिर रोड के साथ ही हिमाचल की सीमा लगनी शुरू हो जाती है। यहां औद्योगिक क्षेत्र परवाणु में भारी संख्या में लोग काम करने के लिए इस रोड से ही पैदल और वाहनों से गुजरते हैं। ऐसे में वाहन चालक और राहगीर अपने काम पर जाते समय मंदिर के प्रवेश द्वार पर लगी एलईडी में ही माता के दर्शन कर लेते थे लेकिन अब पिछले कई दिन से एलईडी बंद पड़ी है। इस कारण श्रद्धालुओं में माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के प्रति रोष है।
विज्ञापन


कोट्स...
तकनीकी खामी आने के चलते एलईडी में माता की पिंडी के दर्शन नहीं हो पा रहे हैं। कई मैकेनिक बुला इसे दिखाया गया लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पाया है। इस संबंध में माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के एसडीओ को भी अवगत करवा दिया गया है। जल्द समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

-पृथ्वीराज, सचिव, प्राचीन श्री काली माता मंदिर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें