फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चालकों के लिए काफी अहम खबर

Fri, 03 Oct 2014 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी ब्यूटीफुल को स्वच्छ बनाने के साथ-साथ यूटी प्रशासन प्रदूषण मुक्त भी बनाना चाहता है। इसके लिए स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (एसटीए) और ट्रैफिक पुलिस मिलकर विशेष अभियान चलाएंगे और सभी वाहन चालकों के पॉल्यूशन सर्टिफिकेट चेक किए जाएंगे। इस संबंध में यूटी की परिवहन सचिव भावना गर्ग ने आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन


पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के लिए शहर के कई पेट्रोल पंपों और अन्य स्थानों पर प्रशासन की ओर से अधिकृत प्रदूषण जांच केंद्र स्थापित किए गए हैं। इस सेंटरों में वाहनों से निकलने वाले धुएं में लैड आदि घातक तत्वों की मात्रा की जांच की जाती है। पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के लिए मामूली फीस ली जाती है।

प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार वाहनों के धुएं में सबसे अधिक खतरनाक तत्व कार्बन मोनोऑक्साइड होता है। इसके शरीर में अधिक मात्रा में प्रवेश होने से फेफड़े और गुर्दों पर खतरनाक प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन


1073 नवंबर पर करें फोन :
प्रशासन ने शहर के लोगों से अपील की है कि अगर वे प्रदूषण फैलाते हुए कोई वाहन देखते हैं तो तुरंत ट्रैफिक पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 1073 पर फोन कर इसकी जानकारी दें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें