ट्राईसिटी में ऐसे कई प्वाइंट हैं जो सड़क हादसों के लिहाज से संवेदनशील हैं। इन दुर्घटना संभावित क्षेत्र में चंडीगढ़ का पीजीआई, हल्लोमाजरा चौक, मनीमाजरा का हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट, जीरकपुर-शिमला हाईवे-21 पर माजरी चौक और हाईवे-73 पर नाडा साहिब के सामने का इलाका शामिल है।
कितने हुए हादसे
पीजीआई का गेट नंबर-1 - इस साल 30 मई तक 13 हादसे
हल्लोमाजरा चौक - इस साल 30 मई तक 13 हादसे
मनीमाजरा का हाउसिंग बोर्ड - इस साल 15 मई तक 11 हादसे
माजरी चौक - एक महीने में तीन बार ट्रक पलटा
नाडा साहिब के सामने - एक महीने में छह हादसे