फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के एक राज्यमंत्री की पायलट गाड़ी पेड़ से टकराई, एक की मौत, दो घायल

Tue, 10 Jan 2017 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
DEMO PIC - फोटो : DEMO PIC
विज्ञापन
सोमवार देर रात 10 बजे हरियाणा के एक राज्यमंत्री के काफिले की पायलट गाड़ी का टायर फट जाने के बाद एक पेड़ से टकरा गई। इसमें एक की मौत हो गई और सवार दो अन्य व्य‌क्ति घायल हो गए हैं। 
विज्ञापन


लालड़ू थाने के एएसआई गुरवचन सिंह ने बताया कि हादसा अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर लालड़ू के पास गांव सिरसिनी में जीवन ढाबे के पास हुआ। हादसे के वक्त गाड़ी में तीन लोग सवार थे। जिनमें से एक संदीप की मौत हो गई है और अन्य दो घायल संजीव और करमपाल सिंह का जीएमएसएच-32 में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि राज्यमंत्री का काफिला अंबाला से चंडीगढ़ लौट रहा था। हादसे के वक्त संदीप गाड़ी चला रहा था। अचानक पायलट वाहन जिप्सी का टायर फट जाने के बाद वो अनि‌यंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें