सभी पुलिसकर्मियों को डबल मास्क पहनकर ड्यूटी करने को कहा गया है। ड्यूटी पर जवानों को एहतियात बरतने की जरूरत है। इसके अलावा सभी क्षेत्र के अधिकारियों व जवानों को विटामिन सी, इम्युनिटी बढ़ाने की दवा, ट्रिपल लेयर मास्क, ओआरएस, जिंक की गोलियों से युक्त एक बूस्टर किट भी वितरित किया गया है।
130 जवानों ने नहीं लगवाई वैक्सीन, दो की हुई मौत
3 फरवरी 2021 को सेक्टर 26 स्थित पुलिसलाइन में पुलिस कर्मियों का टीकाकरण शुरू हुआ था। डीजीपी संजय बेनीवाल ने सबसे पहले टीका लगवाया। इसके बाद से 5974 ने पुलिसकर्मियों ने टीकाकरण करवाया। जबकि 130 पुलिसकर्मियों ने वैक्सीन नहीं लगवाई। इनमें से ज्यादातर का कोई न कोई इलाज चल रहा था जबकि एक महिला सहित दो होमगार्ड की कोरोना से मौत हो चुकी है।
मुख्यालय में लोगों का प्रवेश बंद
अप्रैल के आखिरी सप्ताह में विभाग ने ऑर्डर जारी कर अब पुलिस मुख्यालय में अधिकारियों से मिलने आने वाले लोगों पर रोक लगा दी थी। अब उन्हीं लोगों को मिलने दिया जा रहा है, जिन्हें अधिकारी मिलने की अनुमति देंगे। बता दें कि इससे पहले भी लोगों को अधिकारियों से मिलने के लिए अनुमति लेनी पड़ती थी, लेकिन कोरोना की वजह से सख्ती बढ़ा दी गई थी।
किस-किस रैंक के कितने पुलिसकर्मी संक्रमित
रैंक संक्रमित ठीक हुए क्वारंटीन
आईपीएस 4 4 00
डीएसपी 4 4 00
इंस्पेक्टर 9 8 01
एसआई 14 7 07
एएसआई 70 60 10
हेड कांस्टेबल 60 56 04
कांस्टेबल 232 196 36
होमगार्ड 19 13 06
कुल 412 348 64
जवानों को ड्यूटी पर एहतियात बरतने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा समय-समय पर मास्क, सैनिटाइजर समेत अन्य जरूरत का सामान भी मुहैया करवाया जाता है। संक्रमित होने वाले पुलिसकर्मियों की डॉक्टर टीम समय-समय पर जांच कर रही है। -मनोज कुमार मीणा, एसपी मुख्यालय