फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए के विरोध में दस से ज्यादा संस्थाओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नागरिकता संशोधन एक्ट के विरोध में शहर की दस से ज्यादा संस्थाओं ने मिलकर बुधवार को सेक्टर-17 में प्रदर्शन किया। इनमें पंजाब यूनिवर्सिटी एसएफएस, पीएसयू ललकार, एसएफआई, अंबेडकर स्टूडेंट एसोसिएशन समेत रिवॉल्यूशनरी यूथ एसोसिएशन, स्वराज, मुस्लिम एसोसिएशन, लोकायत और बेखौफ आजादी संगठनों के सदस्यों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शन का संचालन सभी संगठनों की एक कमेटी ‘सिटीजन अगेंस्ट डिवाइड’ ने किया।
विज्ञापन

कमेटी की ओर से यूपी में योगी सरकार का विरोध किया गया। उन्होंने यूपी में प्रदर्शन के दौरान मारे गए लोगों के परिवारों को मुआवजा देने की मांग की और इसके साथ ही सीएए को वापस लेने का आग्रह किया। कमेटी के सदस्यों ने कहा कि सरकार हिंदू राष्ट्र के एजेंडे पर कार्य कर रही है। यह एक्ट देश के सभी नागरिकों के लिए घातक है। सरकार हिटलर के सिद्धांतों पर चल रही है। भारत में लाखों लोग फुटपाथ पर सोते हैं, ऐसे में उनके पास कोई दस्तावेज नहीं है और वह कभी अपनी नागरिकता साबित ही नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें