फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा धुंधः हाइवे पर टकराई 100 से ज्यादा गाड़ियां, 5 लोगों की मौत

Sun, 06 Nov 2016 02:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल/रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
घने कोहरे के चलते हरियाणा में टकराए कई वाहन
विज्ञापन
दिल्ली की हवा जहरीली हुई तो हरियाणा में धुंध बनी जानलेवा। आज हाइवे पर 100 से ज्यादा गाड़ियां भिड़ गई, जिसमें 5 लोगों की जान चली गई। नेशनल हाइवे नंबर एक पर धुंध इतनी घनी थी कि एक के बाद एक वाहन टकराते चले गए।
विज्ञापन


इसमें जहां दो लोगों की मौत हो गई, वहीं करीब 50 लोग घायल हुए। हादसा सुबह करीब साढ़े 6 बजे का है। गाड़ियों के टकराते ही चीख पुकार मच गई। किसी को समझ नहीं आया कि क्या किया जाए? हादसे के चलते हाइवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है।

अकेले करनाल में 70 से ज्यादा वाहन टकराए

घने कोहरे के चलते हरियाणा में टकराए कई वाहन
मिली जानकारी के अनुसार, करनाल में नीलोखेड़ी के पास कई वाहन आपस में टकराए। वहां पर बचाव अभियान चल रहा था कि कई अन्य जगहों पर वाहनों के भिड़ने की खबर आ गई। अकेले करनाल में ही नेशनल हाईवे पर लगभग 70 वाहनों के भिड़ने की सूचना है।

नमस्ते चौक पर हुए हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। म​हिला ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा। उसकी पहचान यमुनानगर नगर की 55 वर्षीय पंकज बाला के रूप में हुई है, जो परिवार के साथ दिल्ली में रिश्तेदारी में लड़के की सगाई के प्रोग्राम में जा रही थी।
विज्ञापन

कोहरे ने रोहतक में ली तीन लोगों की जान

घने कोहरे के चलते हरियाणा में टकराए कई वाहन
कोहरे के चलते रोहतक-गोहाना रोड पर पर भी 6-7 गाड़ियां आपस में भिड़ गई। इस हादसे में 3 लोगों के मरने की खबर है, वहीं 2-3 लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार घटना रोहतक-गोहाना रोड पर स्थित गांव घिलौड़ के पास की है।

सुबह कोहरा इतना घना था कि हाईवे पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। वाहन चालक लाइट जलाकर चलने को मजबूर थे। इस बीच एक ऑटो चालक ने खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मारी, जिसके बाद एक-एक करके पांच-छी और वाहन भी टकरा गए।

घटना में ऑटो के परखच्चे उड़ गए, वहीं इसके चालक और इसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो को चोटें आई हैं। फिलहाल पुलिस मौके पर है और हादसे की जांच जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें