फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana News: हरियाणा में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ा एक्शन, 500 से अधिक टीमों ने पकड़ी 2700 जगह पर चोरी

Tue, 31 Jan 2023 12:45 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

प्रदेशभर में चले अभियान का जबरदस्त असर देखने को मिला। बिजली निगमों की टीमों के निशाने पर कमर्शियल दुकानें, ढाबे, आरओ प्लांट घरेलू उपभोक्ता रहे। ताबड़तोड़ तरीके से चली एक साथ कार्रवाई में करीब 2700 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। 500 से अधिक टीमों ने सोमवार देर रात तक चली ताबड़तोड़ छापेमारी के बाद विभाग ने 20 हजार से अधिक कनेक्शन जांचे और 2700 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी। विभाग ने करीब 7 करोड़ का जुर्माना लगाया है। विभाग के निशाने पर खासकर ढाबे, आरओ प्लांट और इंडस्ट्री रहे। अलसुबह 5:30 बजे से शुरू हुआ विशेष बिजली चोरी पकड़ो अभियान देर रात तक जारी रहा। बिजली कर्मचारियों के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा।

विज्ञापन


बिजली निगम के गुप्त प्लान के अनुसार, सोमवार सुबह बिजली चोरी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया, जो देर रात तक जारी रहा। इसके तहत उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के तहत 256 टीमों का गठन किया गया। इसी प्रकार दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम में भी इतनी ही टीमों का गठन कर छापेमारी की।

प्रदेशभर में चले अभियान का जबरदस्त असर देखने को मिला। बिजली निगमों की टीमों के निशाने पर कमर्शियल दुकानें, ढाबे, आरओ प्लांट घरेलू उपभोक्ता रहे। ताबड़तोड़ तरीके से चली एक साथ कार्रवाई में करीब 2700 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात 11 बजे तक 20 हजार से अधिक स्थानों पर चेकिंग की गई। उत्तर हरियाणा में 13678 कनेक्शन की जांच की गई, इनमें से 1335 स्थानों पर चोरी पकड़ी गई। इस दौरान 2491.62 किलोवाट लोड अवैध तरीके से चलता पकड़ा गया। साथ ही इन सभी बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं पर 3 करोड़ 3 लाख 82 हजार रुपये का जुर्माना किया गया। 

वहीं, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम में भी करीब चार करोड़ रुपये की बिजली चोरी पकड़ी गई है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम देर रात तक बिजली चोरी पकड़े जाने का डाटा एकत्रित करने में लगा रहा। बता दें कि इससे पहले पिछले साल नवंबर माह में भी पूरे प्रदेशभर में बिजली चोरों के खिलाफ छापेमारी की गई थी और करोड़ों रुपये का जुर्माना किया गया था। इससे पहले भी हरियाणा सरकार की ओर से बिजली चोरी रोकने के लिए विशेष अभियान जारी रहे हैं।

    कहां- कितनी बिजली चोरी पकड़ी
जिला टीम चोरी जुर्माना
पंचकूला 16 24 3.25
अंबाला 25 85 15.43
यमुनानगर 28 92 10.80
कुरुक्षेत्र 28 124 29.16
कैथल 27 186 40.62
रोहतक 25 198 40.78
पानीपत 20 205 62.98
सोनीपत 24 138 30.74
झज्जर 24 140 34.82
करनाल 37 143 35.24
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें