अंबाला-सहारनपुर ट्रैक 15 जून को करीब बारह घंटे के लिए बंद रहेगा क्योंकि इस ट्रैक पर कलानौर के पास ब्रिज नंबर-246 के पास मरम्मत का काम किया जाना है।
इस वजह से कई ट्रेनें रद रहेंगी, कई ट्रेनों को सहारनपुर में ही शार्ट टर्मिनेट कर वहीं से आगे चलाया जाएगा। कई ट्रेनों को यहीं अंबाला में ही शार्ट टर्मिनेट किया जाएगा, जबकि कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए जाएंगे।
15 जून को ट्रेनों के माध्यम से यात्रा करने वाले यात्रियों को खासी परेशानी होगी। यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए बसों का ही सहारा लेना पड़ेगा।
कल ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
ऊना-हरिद्वार जन शताब्दी ट्रेन नंबर 12063, 12064 अप डाउन रद्द रहेगी। अंबाला-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन नंबर 54505, 54506 अप-डाउन रद्द रहेगी।अंबाला-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन 64502 रद्द रहेगी।
ये ट्रेनें रहेंगी शार्ट टर्मिनेट
ट्रेन नंबर 54541/54542 अप-डाउन अंबाला-मेरठ पैसेंजर ट्रेन सहारनपुर में ही शार्ट टर्मिनेट रहेगी।लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 15011/15012 अप डाउन सहारनपुर में ही शार्ट टर्मिनेट हो जाएगी।ट्रेन नंबर 12054/12053 अमृतसर-हरिद्वार जन शताब्दी को अंबाला में ही शार्ट टर्मिनेट किया जाएगा।सहारनपुर- नंगलडैम पैसेंजर ट्रेन को अंबाला में ही शार्ट टर्मिनेट कर दिया जाएगा।श्रीगंगानगर से ऋषिकेश तक चलने वाले इंटरसिटी एक्सप्रेस 14711/14712 को अंबाला में ही शार्ट टर्मिनेट कर दिया जाएगा।अंबाला-निजामुद्दीन पैसेंजर ट्रेन नंबर 54539/54540 को सहारनपुर में ही टर्मिनेट कर दिया जाएगा।सद्भावना एक्सप्रेस 12231/12232 को सहारनपुर में ही टर्मिनेट कर दिया जाएगा।समर स्पेशल ट्रेन नंबर 05517/05518 को सहारनपुर में ही टर्मिनेट कर दिया जाएगा।
इन गाड़ियों के होंगे रूट डायवर्ट
डिबरूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 05903 वाया गाजियाबाद, दिल्ली, पानीपत, कुरुक्षेत्र अंबाला पहुंचेगी।सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 15209/15210 भी वाया गाजियाबाद, दिल्ली, पानीपत, कुरुक्षेत्र अंबाला पहुंचेगी और रवाना होगी।कोआ-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12357 वाया गाजियाबाद, दिल्ली, पानीपत, कुरुक्षेत्र अंबाला पहुंचेगी।सहारसा-अंबाला एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 05521/05522 वाया गाजियाबाद, दिल्ली, पानीपत, कुरुक्षेत्र अंबाला पहुंचेगी और रवाना होगी।जालंधर-नई दिल्ली एक्सप्रेस वाया गाजियाबाद, दिल्ली, पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला पहुंचेगी।काला-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन नंबर 54304 वाया गाजियाबाद, दिल्ली, पानीपत, कुरुक्षेत्र से गुजरेगी।जम्मूतवी-गोरखपुर एक्सप्रेस वाया गाजियाबाद, दिल्ली, पानीपत, कुरुक्षेत्र अंबाला पहुंचेगी।