चंडीगढ़। शहर के निजी स्कूलों में चल रहे ईडब्ल्यूएस दाखिले के लिए तीन दिन में शिक्षा विभाग के पास 1600 से अधिक आवेदन मिले हैं। शिक्षा विभाग की ओर से अभिभावकों के ऑनलाइन फॉर्म भरने में मदद के लिए डेमो वीडियो भी बनाई है। अभिभावक फॉर्म भरने से पहले इसे देख सकते हैं।
शिक्षा निदेशक एचपीएस बराड़ ने बताया कि अभिभावकों की मदद के लिए सरकारी और निजी स्कूलों में हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। सोमवार से अभिभावक अपना फॉर्म पूरा करने के बाद स्कूल में जाकर वहां से डाउनलोड करवा सकते हैं। अगर अभिभावक को फॉर्म भरने में कोई समस्या आ रही है तो स्कूल में शिक्षकों की मदद से आवेदन फॉर्म भरवा सकते हैं। दाखिले के लिए अभिभावकों को दाखिला आवेदन फॉर्म शिक्षा विभाग की वेबसाइट online.chdeducation.gov.in पर उपलब्ध होगा। उम्मीदवार दाखिला फॉर्म 31 जनवरी शाम पांच बजे तक भर सकते हैं।