टीकाकरण अभियान की रफ्तार के साथ ही हेल्पडेस्क पर आने वाले कॉल की संख्या तेजी से बढ़ी है। पहले लोग कोविड-19 से जुड़े सवालों के जवाब व अपनी परेशानियों के समाधान के लिए हेल्पडेस्क पर कॉल करते थे, लेकिन अब कोविड के साथ ही टीकाकरण कब से लगना शुरू होगा, कहां लगेगा और टीका लगवाने के लिए क्या करना होगा, जैसे सवाल ज्यादा संख्या में पूछे जा रहे हैं।
20 दिनों में 9 हजार से ज्यादा कॉल
कोरोना के लिए बनाए गए हेल्प डेस्क पर प्रतिदिन 400 से 500 कॉल आ रही हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले 20 दिनों में 9 हजार से ज्यादा लोगों ने हेल्पलाइन नंबर की मदद ली है। इनमें से कॉल का वर्गीकरण इस प्रकार है-
अस्पताल हेल्प डेस्क नंबर
जीएमएसएच-16 2752038, 9779558282
0172-2720105, 0172-2728703
सिविल अस्पताल सेक्टर-22 7087577447
ईस्ट जोन सिविल हॉस्पिटल सेक्टर-45 0172-2634074
एक जोन सिविल हॉस्पिटल मनीमाजरा 0172-2738087
ईस्ट जोन जीएमसीएच-32 9646121642
मेडिकल किट, होम आइसोलेशन से जुड़े सवाल : 40 प्रतिशत
कोरोना टीकाकरण के सवाल : 40 प्रतिशत
बुखार व अन्य सूचनाओं से जुड़े सवाल : 20 प्रतिशत
शुरुआती दौर में सबसे ज्यादा कॉल कोविड से जुड़े सवालों के जवाब जानने के लिए आते थे, लेकिन धीरे-धीरे टीकाकरण से जुड़े कॉल उसकी बराबरी में आने लगे हैं। जनता की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क के नंबरों की संख्या 5 से बढ़ाकर 7 कर दी गई है। -डॉ. वीके नागपाल, चिकित्सा अधीक्षक जीएमएसएच-16