फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कार पार्किंग के लिए 500 रुपये का मासिक पास, निगम ने पूछा- आप सहमत हैं या नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम पूरे शहर में 500 रुपये मासिक कार पार्किंग पास शुरू करने की तैयारी कर रहा है जो नगर निगम के सभी पार्किंग स्थलों पर मान्य होगा। इस पास के जरिये वाहन चालकों को अनलिमिटेड एंट्री और एग्जिट की सुविधा मिलेगी, जिससे उन्हें हर बार अलग से पार्किंग शुल्क नहीं देना पड़ेगा। यह व्यवस्था खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद मानी जा रही है जो रोजाना कार लेकर शहर में घूमते हैं और पार्किंग का बार-बार उपयोग करते हैं।
विज्ञापन

हालांकि, इस योजना को लागू करने से पहले नगर निगम ने जनता से राय लेने का फैसला किया है ताकि यह प्रस्ताव शहरवासियों की जरूरतों और राय के अनुसार तैयार किया जा सके। इसके लिए एक छोटा सा सर्वे शुरू किया गया है जिसमें केवल एक सवाल पूछा गया है कि, क्या आप 500 रुपये मासिक कार पार्किंग पास शुरू करने के विचार से सहमत हैं जिसे सभी पार्किंग स्थलों पर कई बार उपयोग किया जा सकेगा। जवाब सिर्फ हां या ना में देना है। निगम ने बताया कि नागरिक अपनी राय 7 दिनों के भीतर दे सकते हैं। प्रतिक्रिया देने के लिए लोग नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट https://mcchandigarh.gov.in, ईमेल feedback.mcchdgmail.com, मोबाइल ऐप I''''m Chandigarh या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग कर सकते हैं। https://forms.gle/HSkawiTrzDxbpbA27 इस गूगल फॉर्म को भरकर भी लोग अपनी राय दे सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें