फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मानसून पड़ा कमजोरः पूरे दिन बादल छाए लेकिन बरसे नहीं, आज भी संभावना कम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में मानसून कमजोर पड़ गया है। जुलाई महीने की शुरुआत में जो बादल खूब बरसे, अब पिछले कुछ दिनों से वह शांत पड़े हैं। अगले एक-दो दिन भी बारिश होने की संभावना कम है। हालांकि, 12 और 13 जुलाई के बाद एक बार फिर मानसून रफ्तार पकड़ेगा।
विज्ञापन

सोमवार को भी सुबह से ही बादल छाए रहे। दिन में कई बार ऐसा लगा कि बारिश होगी लेकिन वर्षा नहीं हुई। शाम को भी सात बजे के आसपास ठंडी हवाएं चलने लगीं। बादलों ने डेरा डाल लिया लेकिन थोड़ी देर बाद हवाएं धीमी पड़ गईं और बारिश नहीं हुई। इसका असर तापमान पर भी दिख रहा है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। पिछले 48 घंटे में शहर में बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरी है। मौसम केंद्र के अनुसार एक जून से लेकर सोमवार शाम 5:30 बजे तक 127.7 एमएम बारिश हुई है, जो सामान्य से 40 फीसदी कम है।

आज भी बारिश की संभावना कम : मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मंगलवार को भी बारिश की संभावना काफी कम है। हालांकि, बादल पूरे दिन छाए रह सकते हैं। दिन में धूप भी निकल सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। मौसम 12 जुलाई के बाद बदलने की संभावना है। इसके बाद लगातार बारिश की भविष्यवाणी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें