फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: हरियाणा विधान सभा का मानसून सत्र 25 अगस्त से

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा विधान सभा का मानसून सत्र 25 अगस्त से शुरू होगा। हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने बताया कि विधान सभा का सत्र 25 अगस्त शुक्रवार सुबह 11 बजे शुरू होगा। इससे पूर्व कार्य सलाहकार समिति (बीएसी) की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें सत्र के दौरान होने वाले कार्य पर चर्चा होगी। सत्र की समय अवधि भी बीएसी की बैठक में तय की जाएगी। विस अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने बताया कि सत्र के लिए विधान सभा सचिवालय की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यह सत्र कार्य उत्पादकता की दृष्टि से काफी प्रभावी रहेगा। उन्होंने सभी विधायकों से अपील की कि वे पूरी तैयारी के साथ सत्र में भाग लें। इससे पूर्व प्रदेश के महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सोमवार को संविधान के अनुच्छेद 174 के खंड (1) की ओर से दी गई शक्तियों का प्रयोग करते हुए सत्र बुलाने के आदेश जारी किए हैं। सोमवार को ही हरियाणा विधान सभा सचिवालय की ओर से भी अधिसूचना जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें