फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 सितंबर से शुरू होगा हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र, अटल बिहारी को श्रद्धांजलि

Sat, 18 Aug 2018 10:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मनोहर लाल खट्टर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने विधानसभा का मानसून सत्र अब सात सितंबर से बुलाने का निर्णय लिया है। नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में मनोहर मंत्रिमंडल की शाम सात बजे शुरू हुई बैठक में इस पर मुहर लगाई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में सबसे पहले पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। 
विज्ञापन


सीएम व मंत्रियों ने शोक प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन भी रखा। मंत्रिमंडल ने वाजपेयी की देश को दी गई उनकी निस्वार्थ सेवाओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए एक प्रस्ताव भी पारित किया और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की। सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि 19 अगस्त को हरियाणा में सर्व समाज की बैठकें बुलाकर पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसमें सामाजिक धार्मिक संगठन भी शामिल होंगे।

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सीएम ने अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ अनौपचारिक बैठक भी की। इसमें किसी बड़े प्रोजेक्ट का नाम पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने का निर्णय लिया गया। बैठक में विधानसभा सत्र बुलाने पर विस्तार से चर्चा हुई। चूंकि, 17 अगस्त से शुरू होने वाला सत्र पूर्व पीएम की मृत्यु के कारण 16 अगस्त को स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन


राज्यपाल की ओर से सत्र बुलाने के आदेश वापस ले लिए गए थे। यह सत्र 21 अगस्त तक प्रस्तावित था। अब सात सितंबर को शुरू होने जा रहा सत्र भी तीन दिन तक चलने की उम्मीद है। चूंकि, 8 व 9 सितंबर को शनिवार और रविवार होने के कारण सदन नहीं चलेगा। सोमवार को फिर से दोपहर बाद दो बजे कार्यवाही शुरू होगी। संभावना है कि बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में 11 सितंबर मंगलवार तक ही सत्र चलाने पर सहमति बन जाए।

अटल जी थे अभूतपूर्व पीएम : विज
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भूतपूर्व नहीं अभूतपूर्व प्रधानमंत्री थे। अटल जी के योगदान को दुनिया कभी भूल नहीं सकती। जब मैं 1990 का चुनाव जीता तो अटल जी ने मुझे बुलाया था और मैं गया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें