फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ : लगातार दूसरे दिन मानसून रहा सक्रिय... शहर में 16 मिलीमीटर, जबकि एयरपोर्ट इलाके में 40 मिलीलीटर बारिश दर्ज हुई

विज्ञापन
बारिश के बीच गंतव्य की ओर जाता साइकिल सवार।
विज्ञापन
चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल में लगातार दूसरे दिन मानसून मेहरबान रहा। मंगलवार दोपहर बाद पूरे ट्राइसिटी में झमाझम बारिश रिकॉर्ड की गई। चंडीगढ़ में रात साढ़े आठ बजे तक 16.8 मिलीमीटर, जबकि एयरपोर्ट इलाके में 40 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। इससे दिन के तापमान नियंत्रित रहे। मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से चार डिग्री कम रहा। रात का तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को मानसून की सक्रियता कमजोर पड़ने लगेगी। इससे बारिश में कमी आएगी। बुधवार को हल्की बारिश की संभावना है। बादल भी छा सकते हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अब मानसून जुलाई के आखिरी दिनों में फिर से सक्रिय होगा। उससे पहले भी एक-दो दिन बारिश होने की संभावना बनी रहेगी।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह आसमान साफ था। दोपहर करीब एक बजे अचानक से मौसम में बदलाव आ गया। उसके बाद बारिश शुरू हो गई, जो देर शाम तक जारी रही। बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। शाम के वक्त ट्रैफिक भी थोड़ा धीमा हो गया। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के पूर्वानुमान में बताया है कि अगले तीन दिन तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। तापमान 32 से 33 डिग्री के बीच रहेंगे, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहेंगे। तीनों दिन बादल छाए रहेंगे। बारिश की भी हल्की संभावना बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें