फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ से विदा हुआ मानसून: 16 फीसदी कम बारिश हुई... दो साल में सबसे कम, अब गुलाबी ठंड की आहट

Thu, 03 Oct 2024 07:23 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

इस मानसून सीजन (जून-सितंबर) में चंडीगढ़ में 710.8 एमएम बारिश हुई है, जबकि सामान्य रूप से सीजन में 844.9 एमएम बारिश होती है। इस वर्ष 16 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। इसका सबसे बड़ा कारण जून के महीने में बारिश का बहुत कम होना है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ से विदा हुआ मानसून - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ से मानसून ने विदाई ले ली है। इस बार सामान्य से 16 फीसदी कम बारिश हुई है। इस बार दो साल में सबसे कम बारिश हुई और तापमान में भी भारी उधर चढ़ाव देखने को मिला। अब सूरज की तपिश धीरे-धीरे कम होती जाएगी और सुबह और शाम को ठंड महसूस होगी। अभी से सुबह के समय गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है। 
विज्ञापन


सामान्य तौर पर चंडीगढ़ से मानसून 27 से 30 सितंबर तक विदा ले लेता है लेकिन इस बार दो अक्तूबर को पूरे शहर से विदाई हुई है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार इस साल पूरे शहर में 28 जून को मानसून ने दस्तक दी थी और 2 अक्तूबर को इसकी विदाई की आधिकारिक घोषणा कर दी गई। 

इस साल जून के महीने में सिर्फ 11.9 एमएम बारिश हुई, जबकि सामान्य तौर पर इस महीने में 155.5 फीसदी बारिश होती है। करीब 92 फीसदी बारिश कम हुई, जिसका असर पूरे मानसून सीजन पर देखने को मिला। 
विज्ञापन


जुलाई के महीने में भी सामान्य तौर पर 273.2 एमएम बारिश होती है लेकिन इस बार सिर्फ 178.2 एमएम बारिश हुई। यह भी सामान्य से 35 फीसदी कम है। हालांकि अगस्त और सितंबर महीने में सामान्य से 23 फीसदी और 29 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। मौसम केंद्र के निदेशक सुरिंदर पाल ने कहा कि चंडीगढ़ में आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा। दिन के समय धूप निकलेगी, जिससे लोगों को हल्की गर्मी का भी अहसास होगा। हालांकि धीरे-धीरे तापमान में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें