चंडीगढ़ में इस साल मानसून का सफर अब खत्म हो गया है। मौसम केंद्र ने 93 दिन बाद मानसून की विदाई की घोषणा करते हुए कहा कि शहर में अब अगले कुछ दिनों में सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस होने लगेगी।
2025 में मानसून का आगमन 24 जून को हुआ जो पिछले वर्षों की तुलना में सामान्य समय से थोड़ा पहले था। विदाई 24 सितंबर को हुई, जो सामान्य ही है। इस साल मानसून की अवधि लगभग 93 दिन रही जो पिछले वर्षों के औसत (90-100 दिन) के करीब है।
इस वर्ष के आंकड़ों के अनुसार जून में 262.1 मिमी, जुलाई में 211.8 मिमी, अगस्त में सबसे ज्यादा 321.4 मिमी और सितंबर में 282.7 मिमी बारिश दर्ज हुई। कुल मिलाकर शहर में इस बार 1078 मिमी बारिश हुई, जो पिछले साल 710.8 मिमी के मुकाबले करीब 28 फीसदी ज्यादा है। पिछले पांच साल की बारिश की तुलना करें तो 2025 का मानसून 2024 से ज्यादा है लेकिन 2023 से कम है।
चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। अब अगले 5 दिन तक बारिश की संभावना नहीं है। मौसम एकदम साफ रहेगा। धीरे-धीरे अधिकतम तापमान में हल्की वृद्धि भी देखी जा सकती है। हालांकि, रात का तापमान अगले कुछ दिन स्थिर बना रहेगा और फिर धीरे-धीरे इसमें कमी आएगी। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में सुबह, शाम और रात के समय हल्की ठंडी भी महसूस होने लगेगी।
महीना बारिश (एमएम)
वर्ष बारिश (एमएम)
2025 1078
2024 710.8
2023 1227.1
2022 902.5
2021 600.2
वर्ष आगमन विदाई