फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन में भी चंडीगढ़ से रूठे बादलः अगस्त के पांच दिन बीते, नहीं हो रही तेज बारिश, चढ़ रहा पारा

Tue, 06 Aug 2024 01:25 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मौसम केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में नहीं हो रही बरसात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऐसा लग रहा है कि इस बार सावन में भी बादल चंडीगढ़ से रूठ गए हैं। जुलाई महीने में भी सामान्य से काफी कम बारिश हुई है और अब अगस्त के भी पांच दिन बीत चुके हैं और अब तक अच्छी बारिश नहीं हुई है। लोग अभी भी बारिश के लंबे स्पैल का इंतजार कर रहे हैं। मौसम केंद्र के अनुसार अभी तक सीजन में सामान्य से 45 फीसदी कम बारिश हुई है।
विज्ञापन


शहर में सोमवार को पूरे दिन तेज धूप निकली रही। सुबह से ही मौसम काफी ज्यादा गर्म रहा, जो शाम तक बना रहा। लोगों को उम्मीद थी कि शाम के समय में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने इस संबंध में येलो अलर्ट भी जारी कर दिया लेकिन बारिश नहीं हुई। 

पिछले 48 घंटे में शहर में बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरी है। इस मानसून सीजन में एक जून से लेकर सोमवार शाम 5:30 बजे तक 266.6 एमएम बारिश हुई है। यह सामान्य से करीब 45 फीसदी कम है।

आज भी बारिश की संभावना कम

चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार मंगलवार को भी बारिश की संभावना कम है। दिन में धूप निकलेगी। हालांकि शाम को बादल छा सकते हैं और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। बुधवार से मौसम बदलने की उम्मीद है और बारिश हो सकती है। इस दौरान तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें