फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh Weather Update: फिर सक्रिय हुआ मानसून, रुक-रुक कर होगी बरसात, अगले कुछ दिन तक रहेगी राहत

Sat, 06 Aug 2022 02:06 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

इस वर्ष मानसून सीजन में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार एक जून से 5 अगस्त शाम 5.30 बजे तक कुल 577 एमएम बारिश हुई है। ये सामान्य से 22 फीसदी ज्यादा है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में बारिश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है और अगले चार से पांच दिन तक ऐसे ही जारी रहेगा। इसके तहत चंडीगढ़ व आसपास के इलाकों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन


शुक्रवार को शहर में पूरे दिन हल्के बादल छाए रहे। शाम के समय कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे अधिकतम तापमान 32.9 और न्यूनतम 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह औसत से चार डिग्री ज्यादा है। इसके अलावा पंचकूला में अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस और मोहाली में 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। दिनभर बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश भी हो सकती है। 
विज्ञापन


बता दें कि इस वर्ष मानसून सीजन में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार एक जून से 5 अगस्त शाम 5.30 बजे तक कुल 577 एमएम बारिश हुई है। ये सामान्य से 22 फीसदी ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें