बंदर के खौफ से पीयू की छात्रा ने गर्ल्स हॉस्टल नंबर-3 की पहली मंजिल से छलांग दी। उसे गंभीर हालत में पीजीआई में भरती करवाया गया है। लुधियाना की नूर पीयू में साइकालजी से पीएचडी की कर रही है।
वह गर्ल्स हास्टल तीन में रहती है। बुधवार को दोपहर करीब 1.30 बजे नूर हास्टल की बॉलकनी में बैठी हुई थी तभी एक बंदर ने उस पर हमला कर दिया। नूर ने अपने बचाव के लिए शोर भी मचाया। लेकिन उस दौरान वहां आसपास कोई नहीं था जो उसकी मदद करता। खतरे में घिरा पाकर बचाव केलिए उसने बॉलकनी से छलांग लगा दी। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
बाद में मौके पर पहुंचे नूर के दोस्तों ने उसे पीजीआई में भर्ती करवाया। बताया जा रहा है कि छात्रा के पैर में फ्रेक्चर हो गया है। घटना की सूचना छात्रा केपरजिनों को दे दी है।