फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइविंग सीख रही युवती से छेड़छाड़, आरोपी ड्राईवर गिरफ्तार

Thu, 10 Mar 2016 11:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
arrest - फोटो : demo pic
विज्ञापन
एक युवती ने बुधवार को ड्राइविंग स्कूल के एक चालक पर ड्राइविंग सिखाने के बहाने अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जमानत पर छोड़ दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शिकायत सेक्टर-23 निवासी एक युवती ने दर्ज करवाई। उसने बताया कि पिछले पंद्रह दिन से वह कार ड्राइविंग सीख रही है। उसको ट्रेनिंग सेक्टर-30बी निवासी ड्राइवर जसवंत देता था। इसी दौरान बुधवार को वह सेक्टर-24 स्थित नेहरू भवन की ओर कार लेकर गया। इसके बाद उसने पहले गियर बदलवाने के बहाने से हाथ पर हाथ रखा।

इसके बाद वह अश्लील हरकतें करने लगा। ड्राइवर जसवंत की इस हरकत के बाद युवती ने अपने परिजनों का कॉल करके बताया। बाद में उन्होंने सेक्टर-24 चौकी में शिकायत दर्ज करवाई। वहीं, सेक्टर-24 चौकी प्रभारी का कहना है कि पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की पूरी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के बाद कोर्ट में चालान पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें