फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: हाईकोर्ट के जज नहीं, विधानसभा कमेटी करेगी छेड़छाड़ मामले की जांच, तीसरे दिन भी सदन में गूंजा मामला

Tue, 19 Dec 2023 11:48 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

दोनों मामलों की जांच के लिए शिक्षा मंत्री कंवर पाल की अध्यक्षता में विधानसभा की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी गठित होगी। कमेटी के बाकी सदस्यों के नाम विधानसभा अध्यक्ष तय करेंगे। बीएसी की इस रिपोर्ट को सदन में रख सर्वसम्मति से पास करवाया गया।
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा सत्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उचाना (जींद) के एक स्कूल में प्रिंसिपल के छात्राओं से छेड़छाड़ करने के मामले की गूंज हरियाणा विधानसभा के शीत कालीन सत्र के तीसरे दिन भी रही। मंगलवार को विपक्ष ने जहां छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सरकार को घेरा, वहीं विधानसभा की बीएसी (बिजनेस एडवाइजरी कमेटी) ने फैसला किया कि छेड़छाड़ व इससे जुड़े दुष्यंत-भुक्कल विवाद की जांच अब हाईकोर्ट के न्यायधीश से नहीं करवाई जाएगी। 

विज्ञापन


दोनों मामलों की जांच के लिए शिक्षा मंत्री कंवर पाल की अध्यक्षता में विधानसभा की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी गठित होगी। कमेटी के बाकी सदस्यों के नाम विधानसभा अध्यक्ष तय करेंगे। बीएसी की इस रिपोर्ट को सदन में रख सर्वसम्मति से पास करवाया गया।

इससे पहले मंगलवार दोपहर में हुई बीएसी की बैठक में तमाम कानूनी पहलुओं को देखते हुए फैसला लिया गया कि विधानसभा की कार्यवाही को सदन से बाहर नहीं भेजा जा सकता। कार्यवाही पर बाहर की कोई एजेंसी या व्यक्ति जांच भी नहीं कर सकता। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र ड्डा, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, गृह मंत्री अनिल विज, संसदीय कार्य मामले के मंत्री कंवरपाल गुर्जर और डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा मौजूद रहे।

नियुक्ति से लेकर अब तक के आचरण की होगी जांच

यह कमेटी प्रिंसिपल पर लगे आरोपों के साथ-साथ उसकी नियुक्ति से लेकर अब तक की नौकरी के दौरान की शिकायतों, कार्यशैली व आचरण की जांच करेगी। साथ ही यह भी पता लगाएगी कि डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल की ओर से एक दूसरे पर लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है। 

विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने आरोप लगाया था कि 2005 और 2012 में आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ ऐसे ही मामले आए थे। तब भुक्कल के आवास पर बैठक हुई और डीडीआर वापस ले ली गई। भुक्कल इस मामले में शपथ पत्र दे चुकी हैं कि यह झूठ है। आरोपी को बचाने का प्रयास डिप्टी सीएम कर रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें