फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचलों ने लड़की पर कसीं फब्तियां, फिर हमला कर मंगेतर का सिर फोड़ा

Wed, 10 Jan 2018 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
युवक का सिर फोड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंडीगढ़ ट्रिब्यून लाइट प्वाइंट से पीछा कर कार सवार युवकों ने मंगलवार शाम एंडेवर में जा रही युवती से छेड़छाड़ की। युवकों ने शराब के नशे में युवती की कार को घेरकर उसमें सवार लोगों पर ईंटों से हमलाकर जख्मी कर दिया। पुलिस ने कार सवार जख्मी युवती और अन्य के बयान दर्ज किए। घटना शाम साढ़े 4 से 5 बजे के बीच की है।
विज्ञापन


अजय चौधरी निवासी सेक्टर-21 पंचकूला ने पुलिस में बयान दर्ज कराया है कि मंगलवार को सेक्टर-35 स्थित निजी इंस्टीट्यूट में अपने किसी परिचित का एडमिशन करवाने गया था, उसके साथ मंगेतर आस्था और शुभम, नितिन व अर्जुन भी थे। शाम करीब साढ़े 4 बजे ट्रिब्यून लाइट प्वाइंट पर ग्रीन सिग्नल का इंतजार कर रहे थे कि उनकी कार के पास एक क्विड कार आकर खड़ी हो गई, जिसमें सवार 5 से 6 युवकों ने बाई सीट पर बैठी मंगेतर पर फब्तियां कसनी शुरू कर दीं।

उन्होंने इसे नजरअंदाज कर पंचकूला अपने घर के लिए रवाना हो गए, लेकिन कार सवार युवकों ने पीछा करना शुरू कर दिया। उन्होंने अपनी इंडेवर कार को जीरकपुर के-एरिया चौक से कलगीधर एनक्लेव बलटाना में दाखिल कर ली। वहां आगे जाकर रास्ता बंद हो गया, जिसके बाद क्विड कार सवार युवक उनकी कार के पास आ गए और वहां पड़े ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इससे बचने के लिए उन्होंने लोगों के घरों में घुसकर मदद कर अपील की, लेकिन लोगों ने मदद करने की बजाय गली में छोड़ दिया। कुछ देर बाद जब वहां लोगों की भीड़ जमा होनी शुरू हुई तो कार सवार युवक हरमिलाप नगर से होते हुए चंडीगढ़ की तरफ फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलटाना पुलिस ने अज्ञात युवकों पर किया मामला दर्ज

बलटाना पुलिस ने अज्ञात युवकों पर किया मामला दर्ज
लहूलुहान होकर पहुंचे बलटाना चौकी
अजय ने बताया कि कार सवार युवकों के हमले से उसे व मंगतर आस्था को सिर में गंभीर चोटें आ गई हैं। घायलोें को ढकोली के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। डाक्टरों के अनुसार आस्था के सिर में गंभीर चोट आई है।

बलटाना पुलिस ने अज्ञात युवकों पर किया मामला दर्ज
जांच अधिकारी एएसआई नाभ सिंह ने बताया कि अजय चौधरी और आस्था के बयान दर्ज कर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अजय और आस्था के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जिसकी मेडिकल रिपोर्ट के बाद धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें