फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहम्मद हसन और निधि गुप्ता पहले राउंड के बाद शीर्ष स्थान पर पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पहला चंडीगढ़ ऑनलाइन कैरम टूर्नामेंट के पहले राउंड के बाद मोहम्मद हसन और निधि गुप्ता लड़के-लड़कियों के वर्ग में टॉप पोजीशन पर पहुंच गए। इस टूर्नामेंट में शहर के 16 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें 10 लड़के और 6 लड़कियां शामिल हैं। इनमें चंडीगढ़ से इंटरनेशल खिलाड़ी मोहम्मद तालिब, तुबा सेहर, निधि गुप्ता के साथ मोहम्मद हसन और गगनदीप हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को टूर्नामेंट के पहले राउंड के बाद मोहम्मद हसन 53 शॉट के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं। गगनदीप 55 शॉट के साथ दूसरे और मोहम्मद तालिब 57 शॉट के साथ तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। लड़कियों के वर्ग में निधि गुप्ता 39 शॉट के साथ पहली पोजीशन पर हैं। तुबा सेहर 61 शॉट के साथ दूसरे, सानया 71 शॉट के साथ तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें