फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मोहाली की रजवंत कौर ने इंग्लैंड में जीते दो स्वर्ण पदक, अब खेलेंगी वर्ल्ड कप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ट्राइसिटी की खिलाड़ी रजवंत कौर ने इंग्लैड में दो स्वर्ण पदक जीतकर वर्ल्ड कप का टिकट पक्का कर लिया। ब्रिटिश पावर लिफ्टिंग फेडरेशन और वर्ल्ड पावर लिफ्टिंग यूनियन की ओर से आयोजित ब्रिटिश इंटरनेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपिशनशिन में रजवंत ने यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने 115 किलोग्राम और 55 किलोग्राम भार वर्ग में देश को दोनों स्वर्ण पदक दिलाए। पावर लिफ्टिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से उन्हें इंग्लैंड में होनी वाली इस प्रतियोगिता के लिए चुना गया था। पावर लिफ्टिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष कैप्टन जगप्रीत सिंह की अगुवाई में भारतीय टीम इंग्लैंड में इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने गई थी। बता दें कि रजवंत खरड़ (मोहाली) की रहने वाली हैं। उनके पिता सुमेंद्र सिंह पेशे से किसान थे। उनकी मृत्यु हो चुकी है। पिता भी चाहते थे कि रजवंत देश का नाम रोशन करें। रजवंत ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच, फेडरेशन और अपनी मेहनत को दिया।
विज्ञापन

अब रजवंत कौर 29-30 जून तक स्पेन में होने वाले वर्ल्ड कप में हिस्सा लेंगी। रजवंत ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह इस विश्वकप में भी अपने प्रदर्शन को दोहराएंगी और देश के लिए मेडल जीतकर लाएंगी। वहीं, दो पदक जीतने पर पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई और वर्ल्ड हैवी वेट चैंपियन द ग्रेट खली ने भी रजवंत से मिलकर उन्हें बधाई दी। मेडल जीतकर आने पर रजवंत का फेडरेशन के अधिकारियों के अलावा उनके रिश्तेदारों ने उनका जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें