फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ साल बाद 14 करोड़ से सुधरेगी मोहाली की सूरत, अगले हफ्ते से काम शुरू

Tue, 08 Nov 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
नगर निगम ने आखिर डेढ़ साल बाद शहर के सभी पार्षदों को खुश करने की कोशिश की है। निगम ने करीब 14 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी दी है। 
विज्ञापन

इस संबंधी टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। आने वाले एक दो दिनों में ठेकेदारों को वर्क आर्डर जारी कर दिए जाएंगे। इसके बाद अगले हफ्ते से काम शुरू जाएंगे। वहीं, निगम ने इस बार साफ किया है कि काम में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

जानकारी के मुताबिक, नगर निगम में हुई वित्त एवं अनुबंध कमेटी की मीटिंग में 14 करोड़ के विकास कार्यों के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। निगम अधिकारियों के मुताबिक, इस दौरान नए पेवर ब्लॉक, पुरानों की रिपेयर आदि की व्यवस्था की जाएगी। प्रत्येक वार्ड में 15 से 30 लाख के काम किए जाएंगे। इस दौरान जिन इलाकों में काम शेष रह गया था। उन इलाकों में भी विकास का पहिया घूमेगा। इस काम की निगरानी निगम के अधिकारी और इलाके के पार्षद करेेंगे। वहीं, इस दौरान प्रयोग होने वाले सामान की क्वालिटी चेक करने के लिए सैंपल लिए जाएंगे। इस दौरान जो कंपनी मानकों पर सही नहीं उतरेगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मदनपुरा में सैंपल भरे तो ठेकेदार छोड़ गया काम
नगर निगम द्वारा कुछ समय पहले मदनपुरा में एक ठेकेदार को काम अलॉट किया गया था। लेकिन जब मेयर कुलवंत सिंह की अगुवाई में निगम की टीम ने उक्त ठेकेदार के सामान के सैंपल भरे थे तो ठेकेदार काम छोड़ कर भाग गया था। इसके बाद कई बार यह मुद्दा निगम की मीटिंग में भी उठा था। ठेकेदार के भागने के बाद काम अधूरा रह गया था।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें