फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali: आतंकी डल्ला को कनाडा से लाने का रास्ता साफ, NIA की याचिका मंजूर; 2022 में जारी हुआ था रेड कॉर्नर नोटिस

Fri, 09 Feb 2024 05:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

इस संबंध में एनआईए ने मोहाली की विशेष कोर्ट में याचिका दायर की थी जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया है।
विज्ञापन
गैंगस्टर अर्श डल्ला। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा में बैठकर पंजाब में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने वाले आतंकी अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला को कनाडा से भारत लाने का रास्ता साफ हो गया है। इस संबंध में एनआईए ने मोहाली की विशेष कोर्ट में याचिका दायर की थी जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया है।

विज्ञापन


एनआईए की विशेष कोर्ट ने कहा कि आरोपी अर्श डल्ला के खिलाफ एनआईए ने अपराधी के प्रत्यर्पण की मांग की थी। उसके खिलाफ 31 मई 2022 इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। आरोपी के प्रत्यर्पण अनुरोध भेजने के साथ कनाडा के अधिकारियों से पत्र के माध्यम से एक संचार भी प्राप्त हुआ है। उक्त परिस्थितियों में एनआईए के अनुरोध पर आरोपी के प्रत्यर्पण की याचिका पर आधिकारिक मुहर लगा दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें