फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में पार्किंग हुई पेड, जानिए कितनी देनी होगी फीस

Sat, 06 Jun 2015 12:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
पेड पार्किंग अब शहर के लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। पार्किंग ठेकेदार ने एकाएक पार्किंग फीस बेतहाशा बढ़ा दी है। जिससे दुकानदारों में रोष है। व्यापार मंडल ने चेतावनी दी है कि अगर यह बढ़ोतरी वापस न ली गई तो कारोबारी आंदोलन छेड़ेंगे। पेड पार्किंग ही बंद करा दी जाएंगी।
विज्ञापन


मई-15 में पेड पार्किंग करते समय दुकानदारों ने काफी विरोध किया था। कारोबारियों ने दुकानें भी बंद की थीं। हालांकि, उसमें कारोबारियों का एक गुट निगम के साथ आ गया था।

इसके बाद नगर निगम ने दुकानदारों को राहत दी थी। दुकानदारों को कार के लिए सौ और स्कूटर के लिए पचास रुपये प्रतिमाह पर मासिक पास बनाया गया था। जिस पर वे शहर की सारी मार्केटों में जा सकते थे। लेकिन, ठेकेदार ने कार के सिटी पास की मासिक फीस बढ़ा कर 750 रुपये कर दी है। जबकि, स्कूटर के सिटी पास की मासिक फीस भी बढ़ा कर 380 रुपये कर दी गई है।
विज्ञापन


व्यापार मंडल के प्रधान कुलवंत चौधरी ने कहा कि निगम कमिश्नर ने पेड पार्किंग करते समय जो भी वादे किए थे, वे पूरे नहीं किए। उन्होंने भरोसा दिया था कि दुकानदारों के कार-स्कूटर के सिटी पास 100-50 रुपये में ही बनाए जाएंगे। जिससे वे हर मार्केट में जा सकेंगे। वाहनों की पार्किंग करवाई जाएगी। किसी वाहन को नुकसान पहुंचता है तो जिम्मेदारी ठेकेदार की होगी। सभी मार्केटों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

मार्केटों से रेहड़ी-फड़ी हटाने की जिम्मेदारी भी ठेकेदार की होगी। इनमें से एक बात भी पूरी नहीं की गई। अब दुकानदारों पर इतना बोझ डाला जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगले सप्ताह बैठक बुला कर आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। जरूरत पड़ी तो दुकानदार पेड-पार्किंग ही बंद करवाएंगे।

उधर, पार्किंग ठेकेदार नवजोत सिंह की दलील है कि टेंडर की शर्तों के मुताबिक कार के सिटी पास की मासिक फीस एक हजार रुपये से ज्यादा बनती है। पर निगम कमिश्नर के कहने पर वह तीस प्रतिशत छूट दे रहे हैं।

यह फैसला दुकानदारों के खिलाफ है। जल्द ही इस मामले को लेकर निगम कमिश्नर से मिलेंगे। जरूरत पड़ी तो आंदोलन छेड़ेंगे।
- जेपी सिंह, कनवीनर, पेड पार्किंग संघर्ष कमेटी

टेंडर की शर्तों के मुताबिक ही काम हो रहा है। मासिक पास में तीस प्रतिशत की छूट दी जा रही है। अगर ये रेट भी नहीं रखेंगे तो नुकसान होगा। फिलहाल निगम कमिश्नर के आने तक दुकानदारों को पुराने पास पर ही जाने की इजाजत दी गई है।
- नवजोत सिंह, पार्किंग ठेकेदार

निगम कमिश्नर ने पेड-पार्किंग से पहले किए वादे पूरे नहीं किए। अब दुकानदारों पर यह बोझ डाल दिया है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके खिलाफ आंदोलन छेड़ेंगे।
विज्ञापन

- कुलवंत चौधरी, प्रधान, व्यापार मंडल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें